Corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 3.29 लाख से अधिक नए मरीजों की पहचान
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 29 हजार 379 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 3 लाख 55 हजार से अधिक मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 3877 मरीजों की मौत हो गई है।
बता दें कि देश (Corona) में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 29 लाख 91 हजार 927 हो गया है। जिसमें से 37 लाख 13 हजार से अधिक एक्टिव मामला है।
वहीं 1 करोड़ 90 लाख 21 हजार 207 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। (Corona) इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 50 हजार 005 मरीजों की जान चली गई है।

