प्रदेश

Train : कोरबा-यशवंतपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार, अब 31 जनवरी तक चलेगी

संझा बिहनिया रायपुर…. (Train) रेल यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली यशवंतपुर-कोरबा-यशवंतपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है।

अब यह ट्रेन 31 जनवरी तक चलेगी। पहले ये ट्रेन 27 दिसंबर तक चल रही थी। अब ये ट्रेन (Train) 02251 यशवंतपुर-कोरबा साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन हर शुक्रवार को यशवंतपुर से 29 जनवरी तक चलेगी।

(Train) वहीं विपरीत दिशा में भी 02252 कोरबा-यशवंतपुर साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन हर रविवार को कोरबा से 31 जनवरी तक चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *