Corona: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 1584 नए मरीज, रायपुर में भी 333 पाजिटिव
संझा बिहनिया रायपुर…. (Corona) प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 1584 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 1470 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 8 लोगों की मौत हो गई है।
आज जो कोरोना (Corona) के नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 333, जांजगीर-चांपा से 125, दुर्ग से 122, रायगढ़ से 119, धमतरी से 81, बिलासपुर से 80, कोरबा एवं महासमुंद से 72-72, राजनांदगांव से 69, बालोद से 68, सरगुजा से 59, सूरजपुर से 47, बलरामपुर से 46, बलौदाबाजार से 44, बेमेतरा से 43, जशपुर से 42, कोरिया से 40 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 लाख 63 हजार 485 हो गई है। जिसमें से 17 हजार 407 सक्रिय मामला है। वहीं 2 लाख 42 हजार 922 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3156 लोगों की मौत हो गई है।

