BJP: पोविडोन ऑयोडीन घोल का जाँच में फिर घटिया पाए जाने पर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली बेनक़ाब : अनुराग सिंहदेव
संझा बिहनिया रायपुर…. (BJP) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने घटिया पोविडोन ऑयोडीन दवा की अस्पताल में आपूर्ति के नाम पर एक बार फिर छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज़ कॉर्पोरेशन (सीजीएमएससी) में हुए भ्रष्टाचार के बड़े खुलासे को लेकर प्रदेश सरकार और उसके स्वास्थ्य मंत्रालय की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला है।
श्री सिंहदेव ने कहा कि यह प्रदेश के जनस्वास्थ्य के आपराधिक खिलवाड़ है और इस मामले में दोषियों के ख़िलाफ़ उच्चस्तरीय जाँच कर उन पर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस मामले ने कांग्रेस के भ्रष्ट राजनीतिक चरित्र को बेनक़ाब कर दिया है।
भाजपा (BJP) प्रदेश प्रवक्ता श्री सिंहदेव ने कहा कि दो माह पहले ही उक्त दवा की आपूर्ति करने और जाँच में अमानक पाए जाने के बावज़ूद प्रदेश सरकार की कुंभकर्णी निद्रा नहीं टूटी और इधर 12 मार्च को औषधि विभाग में जाँच के लिए भेजे गए पोविडोन ऑयोडीन के पाँच और नमूने अमानक पाए गए हैं।
श्री सिंहदेव ने आरोप लगाया कि औषधि विभाग किसी तरह की कार्रवाई न कर मामले को दबाने में लगा है। (BJP) श्री सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश में जबसे कांग्रेस की सरकार सत्ता में आई है, हर मोर्चे पर भ्रष्टाचार के मामले नित-नई मिसालें क़ायम कर रहे हैं। सीजीएमएससी द्वारा राज्य के सरकारी अस्पतालों में भेजी गई पोविडोन ऑयोडीन एंटीसेप्टीक सॉल्यूशन (घोल) का दो बार जाँच में घटिया पाया जाना प्रदेश सरकार और उसके स्वास्थ्य मंत्रायल के निकम्मेपन की पराकाष्ठा है।

