Corona: देश में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 22272 नए केस
नईदिल्ली…. (corona) देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 22272 नए मरीज सामने आए है। वहीं 22274 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 251 लोगों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 69 हजार 118 हो गई है।
वहीं (corona) 97 लाख से ज्यादा लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 47 हजार 343 लोगों की जान चली गई है।

