राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में पाए गए कोरोना के 2.08 लाख नए मरीज

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 2 लाख 08 हजार 427नए मरीज सामने आए है, वहीं 2 लाख 95 हजार 955 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 4157 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 71 लाख 56 हजार 382 हो गई है। जिसमें से 24 लाख 95 हजार 591 एक्टिव मामला है।

वहीं (Corona) 2 करोड़ 43 लाख 50 हजार 816 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 3 लाख 11 हजार 388 मरीजों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *