Corona : प्रदेश में आज कोरोना के 3506 नए केस, 77 संक्रमितों की मौत
संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में आज कोरोना (Corona) के 3506 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 7443 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 77 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
जो कोरोना (Corona) के नए मरीज मिले है, उसमें रायगढ़ से 238, रायपुर से 209, बलौदाबाजार से 169, जांजगीर-चांपा से 234, सूरजपुर से 276, सरगुजा से 290, कोरबा से 87, मुंगेली से 142, बलरामपुर से 236, बिलासपुर से 123, जशपुर से 172, कोरिया से 235, महासमुंद से 118, कांकेर से 74, दुर्ग से 67, बस्तर से 111, राजनांदगांव से 83, गरियाबंद से 51, बालोद से 84, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 81, कबीरधाम से 35, धमतरी से 92, बेमेतरा से 38, कोंडागांव से 69, दंतेवाड़ा से 63, सुकमा से 53, बीजापुर से 51, नारायणपुर से 24 नए मरीज शामिल है।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 9 लाख 56 हजार 715 हो गई है। जिसमें से 56 हजार 474 एक्टिव मामला है। वहीं 8 लाख 87 हजार 518 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 12723 मरीजों की मौत हो गई है।

