प्रदेश

chhattisgarh में इस साल का दूसरा नेशनल लोक अदालत कल

संझा बिहनिया रायपुर…. (chhattisgarh) छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में शनिवार को इस वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत भौतिक उपस्थिति के साथ आयोजन किया जा रहा है। इस लोकअदालत में सुनवाई के लिये दो बेंच बनाई गई है। पहली बेंच में जस्टिस गौतम भादुड़ी और लोक अदालत के सदस्य अधिवक्ता सचिन सिंह राजपूत तथा दूसरी बेंच में जस्टिस रजनी दुबे तथा अधिवक्ता संदीप दुबे बैठेंगे।

छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक चीफ जस्टिस पी.आर. रामचंद्र मेनन व कार्यपालक अध्यक्ष जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्र के निर्देश पर यह आयोजन किया जा रहा है।

(chhattisgarh) राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि पक्षकार अपनी सुविधा से वर्चुअल अथवा भौतिक उपस्थिति देकर मामलों के निराकरण के लिये राजीनामा कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *