ससुराल वालों ने दहेज को लेकर की मारपीट , घर से निकाला, पति वकालत की रौब दिखाकर काउंसलिंग में नहीं हो रहा उपस्थित
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…यह कहानी तसनीम फातिमा की है , जिसका निकाह 9 मार्च 2017 को रियाज अली के साथ हुआ था , कुछ दिन ठीक-ठाक रहने के बाद रियाज अपनी मां और बहन के साथ मिलकर उससे दहेज की माँग करने लगा और मारपीट पर आमादा हो गया ,
फातिमा की ननद उसे दहेज में फ्रिज ना लाने को लेकर रोज लड़ती , बात इतनी बढ़ने लगी कि फातिमा को ससुरालियों ने घर से बाहर निकाल दिया और उसे मायके में ही कमरा किराए में लेकर रहने को कहा, घर से भगा दिए जाने के बाद फातिमा मायके के कहने पर वापस ससुराल पहुंची तो उसे और बेइज्जत किया गया,
अपने ऊपर आपबीती को फातिमा ने सरकार के आला पुलिस अधिकारियों समेत संबंधित थाने में भी सुनाया लेकिन किसी ने उसके ऊपर हुए अत्याचार पर कोई कार्यवाही नहीं की , फातिमा आज अपने भाई के साथ प्रेस क्लब पहुंची जहां उसने यह बातें साझा की!

