Corona: प्रदेश में पिछिले 24 घंटों में कोरोना के 260 नए मरीजों की पुष्टि
संझा बिहनिया रायपुर। (Corona) प्रदेश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 260 नए मरीजों की पहचान हुई है। वहीं 297 संक्रमितों ने कोरोना को मात दे दी है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 2 संक्रमितों की मौत हो गई है।
बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के जो नए मरीज मिले है, उसमें रायपुर से 87, बिलासपुर से 36, दुर्ग से 28, कोरबा से 23, धमतरी से 14, रायगढ़ से 11, बलौदाबाजार एवं राजनांदगांव से 7-7, महासमुंद से 6, सूरजपुर, जशपुर एवं बस्तर से 5-5, जांजगीर-चांपा एवं सरगुजा से 4-4, कांकेर, गरियाबंद, बेमेतरा एवं बालोद से 3-3 मरीज शामिल हैं।
बता दें कि प्रदेश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला बढ़कर 3 लाख 07 हजार 339 हो गया है, जिसमें से 4320 एक्टिव मामला है। वहीं 2 लाख 99 हजार 284 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3735 लोगों की मौत हो चुकी है।

