प्रदेश

corona: प्रदेश में बीते 24 घंटों में सामने आए 373 नए मरीज, रायपुर में भी 123 संक्रमित

संझा बिहनिया रायपुर…. प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (corona) के 373 नए मरीज सामने आए है। वहीं 387 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटों में कोरोना (corona) के जो नए मरीजों की पहचान हुई है, उसमें रायपुर से 123, दुर्ग से 58, रायगढ़ से 25, बिलासपुर से 19, धमतरी एवं बलौदाबाजार ले 13-13, बलरामपुर से 12, राजनांदगांव, कोरबा एवं जांजगीर-चांपा से 11-11, सरगुजा एवं कोरिया से 8-8, महासमुंद, गरियाबंद एवं सूरजपुर से 7-7, बालोद से 6, दंतेवाड़ा से 5, कबीरधाम, मुंगेली, बस्तर एवं कांकेर से 4-4 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना (corona) संक्रमितों की संख्या 03 लाख 06 हजार 743 हो गई है। जिसमें से 4295 एक्टिव मामला है। वहीं (2 लाख 98 हजार 724 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 3724 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *