गली गली में शोर है, गुईंया का ही जोर है, 2 दिसंबर को ओपन मीट अप कार्यक्रम भी, फिल्म के सभी कलाकार सभी से मिलेंगे
संझा बिहनिया….. 8 दिसंबर को रिलीज हो रही छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईंया की पब्लिसिटी पूरे उफान पर है, सोशल मीडिया से लेकर मोहल्लों के चौक चौराहा तक फिल्म के पोस्टर, फिल्म के गीत और रिलीजिंग डेट को लेकर ही चर्चा है। छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईंया एन. माही फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनाई गई है, इस फिल्म के निर्माता मोहित साहू है। इस साल की संभवत गुईंया आखिरी फिल्म होगी इसे लेकर भी काफी उत्साह का माहौल है।

फिल्म के डायरेक्टर मनीष मानिकपुरी है, मनीष मानिकपुरी को फिल्म मेकिंग का अच्छा ज्ञान है यह सभी जानते हैं। फिल्म में अभिनेता और अभिनेत्री को लेकर भी काफी चर्चा है, अभिनेता अमलेश नागेश की फैन फॉलोइंग इतनी है जितनी छत्तीसगढ़ के किसी फिल्म स्टार की नहीं होगी, चाहे वह यूट्यूब के फैन हो या फिल्मी दुनिया के फैन। इसी तरह अभिनेत्री हेमा शुक्ला भी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। इनके अलावा फिल्म में क्रांति दीक्षित, डॉ अजय सहाय, नितेश, पूरन कीरी, पुष्पेंद्र सिंह, संगीता निषाद, दिव्या नागदेवे और नीरज उईके भी हैं।
छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म गुईंया की पब्लिसिटी इन दिनों जमकर की जा रही है, सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म की चर्चा किसी से छुपी नहीं है। गौरतलब है कि अमलेश नागेश की पहली छत्तीसगढ़ी फिल्म ले शुरू होगे मया के कहानी ने अमलेश को एक अलग पहचान दी है, गुईंया फिल्म में अमलेश नागेश एक अलग ही रूप में नजर आएंगे, इस फिल्म में अमलेश नागेश का जबरदस्त एक्शन भी है। इस फिल्म में म्यूजिक नवल दास मानिकपुरी और प्रफुल्ल बेहरा ने मिलकर दिया है।
छत्तीसगढ़ी फिल्म गुईंया को लेकर 2 दिसंबर को एक ओपन मीट अप कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जो सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक चलेगा। कार्यक्रम स्थल है गिरिजा वाटिका, रिंग रोड ब्रिज के नीचे भाठागांव, रायपुर। जिसमें फिल्म के सभी कलाकार सभी से मिलेंगे और फिल्मों से जुड़े अनुभवों को साझा भी करेंगे।


