सनिमास्पेशल बिहनिया

सामाजिक फिल्म रमाई की शूटिंग भिलाई में शुरू, बाबा साहब अंबेडकर की भूमिका डॉक्टर उदय निभा रहे हैं और माता रमाई की भूमिका पत्नी प्रेरणा निभा रही

SANJHA BIHANIYA…. नीतू राज फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली सामाजिक फिल्म रमाई की शूटिंग भिलाई में शुरू हो गई है। सामाजिक उद्देश्य को लेकर बनाई जा रही इस फिल्म में मुंबई के जाने-माने चेहरों के अलावा भिलाई व छत्तीसगढ़ के कई प्रमुख कलाकार भूमिका निभा रहे हैं, फिल्म के प्रमुख हिस्सों की शूटिंग के लिए 8 दिन का शेड्यूल भिलाई में शुरू हो गया है, जिसके लिए अत्याधुनिक कैमरा और उच्च प्रशिक्षित टीम के साथ कलाकार और तकनिशियन मुंबई से आए हुए हैं,

इन दिनों भिलाई में डॉक्टर अंबेडकर और उनके पिता के बीच के भावनात्मक दृश्यों को फिल्माया जा रहा है, डॉ आंबेडकर के बड़े भाई आनंद की भूमिका ओमकार दास मानिकपुरी निभा रहे हैं और उनकी पत्नी लक्ष्मी की भूमिका अदिति श्रीवास्तव निभा रही हैं। डायरेक्टर कबीर दास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के कैमरामैन और साउंड रिकॉर्डिस्ट मुंबई से हैं साथ ही मेकअप की जिम्मेदारी भी मुंबई के ही गुड्डू दादा निभा रहे हैं।

फिल्म में बाबा साहब अंबेडकर की प्रभावी भूमिका इस्पात नगरी भिलाई के चिकित्सक डॉक्टर उदय निभा रहे हैं और माता रमाई की भूमिका डॉक्टर उदय की पत्नी प्रेरणा निभा रही हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *