सुकवा देखने के बाद भूत प्रेत से हो जाएगा प्यार, ऐसा क्यों कहा निर्देशक मनोज वर्मा ने?
sanjha bihaniya… निर्माता गजेंद्र श्रीवास्तव और निर्देशक मनोज वर्मा की छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म सुकवा आगामी 10 जनवरी को सिनेमाघर में रिलीज हो रही है। रविवार को इस फिल्म के कलाकारों और निर्माता निर्देशकों का मीट अप कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस मौके पर फिल्म के निर्माता, निर्देशक, कलाकार और टेक्नीशियन शामिल हुए। सभी ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया। मीटअप कार्यक्रम में निर्देशक मनोज वर्मा ने फिल्म की कहानी के मिलने से लेकर उसकी शूटिंग और एडिटिंग तक के सफर को सभी से साझा किया।
इस दौरान उन्होंने बताया की जैसा सोचा जा रहा है कि सुकवा हॉरर फिल्म होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, यह फिल्म कॉमेडी से लबरेज है और मेरा दावा है की जो भी फिल्म देखकर निकलेगा उसे भूत प्रेत से प्यार हो जाएगा। इस मौके पर सभी ने फिल्म से जुड़े ढेर सारे रोचक किस्से भी सुनाए। यह मीट अप कार्यक्रम शहनाई गार्डन में संपन्न हुआ।

