झिटकू मिटकी में मुख्य विलेन है लक्ष्मण जगत, सात भाइयों में बने हैं एक भाई
SANJHA BIHANIYA…. सात भाइयों की एक बहन है मिटकी, यही साथ भाई मिटकी के प्यार के दुश्मन बन जाते हैं। बहुत रोचक कहानी है फिल्म झिटकू मिटकी की। इन्हीं सात भाइयों में मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले लक्ष्मण जगत ने फिल्म से जुड़े अनुभवों को साझा किया। लक्ष्मण ने बताया कि उन्हें बहुत खुशी है कि वह फिल्म झिटकू मिटकी के हिस्सा बने।

लगभग 21 दिन तक वह शूटिंग में रहे। इस दौरान बस्तर में वहां के स्थानीय लोगों से मिले प्यार को वह भूल नहीं पा रहे हैं। लक्ष्मण जगत एक बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ साउंड रिकॉर्डिंग भी है वे रायपुर के मंडल म्यूजिक में रिकॉर्डिस्ट हैं।
लक्ष्मण ने निर्देशक राजा खान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक अमर प्रेम कहानी को हू ब बहू पर्दे पर उतारने का जो काम राजा खान ने किया है वह किसी चुनौती से कम नहीं था।
आज फिल्म बन कर तैयार है और 7 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इसमें सभी का सहयोग मिला, निश्चित ही यह फिल्म दर्शकों को पसंद आएगी।


