स्पेशल बिहनिया

छत्तीसगढ़ की तमाम बड़ी फिल्मों में अभिनय का जलवा बिखेर चुके संजय जैन झिटकू मिटकी में भी

SANJHA BIHANIYA… मोर छईयां भुइयां एक, दो और तीन में अभिनय करने वाले संजय जैन ने झिटकू मिटकी फिल्म में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है, इस फिल्म में उन्होंने अभिनेत्री लवली अहमद के बड़े भाई का किरदार निभाया है। यूं तो इस फिल्म में अभिनेत्री के सात भाई हैं लेकिन सातों का अपना-अपना किरदार है। सभी ने अपने किरदारों में जान फूंकने का काम किया है।

बस्तर की बरसों पुरानी प्रेम कहानी पर आधारित छत्तीसगढ़ी फिल्म झिटकू मिटकी राजा खान के निर्देशन में बनाई गई है और इसे पूरी तरह वास्तविक रूप प्रदान करने की कोशिश की गई है।
फिल्म में बस्तर स्टार लाल जी कोर्राम और लवली अहमद की जोड़ी है, यह फिल्म 7 फरवरी को सिनेमाघर में प्रदर्शित होगी। अब तक इसके दो गीत सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुए हैं जिसे खासा पसंद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *