टीना टप्पर, ट्रेलर ने जीत लिया दिल, हर बार की तरह इस बार भी प्रणव झा ले कर आए हैं खास फिल्म
SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ की बहुप्रतिक्षित फीचर फिल्म टीना टप्पर का ट्रेलर आ चुका है। आज सुबह 7:00 रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने कुछ ही घंटे में हजारों लोगों तक पहुंच बना ली। ट्रेलर भी बहुत शानदार है फिल्म में अमलेश नागेश और एल्सा घोष की जोड़ी कमल की लग रही है। गाने भी दिल को छू लेने वाले हैं। पिंटू मोबाइल और मितान मूवीस की प्रस्तुति टीना टप्पर की रिलीज डेट दो तीन बार आगे बढ़ाई गई, हो सकता है कि यह फिल्म के सफलता के लिए हुआ होगा।
फिल्म का ट्रेलर देखकर लोगों ने बधाइयां तो दी ही साथ ही सकारात्मक कमेंट भी लिखे हैं। फिल्म में अभिनेता अमलेश नागेश एक साधारण होटल वाले नजर आ रहे हैं जिन्हें स्कूल में पढ़ने वाली लड़की से प्यार है लेकिन इस प्यार के बीच में लड़की का पिता जो पुलिस में है वह बाधा बन रहा है। बीच में यूट्यूरों और हास्य कलाकारों की धमा चौकड़ी फिल्म को आगे बढ़ाएगी। प्रणव झा का कसा हुआ निर्देशन और कलाकारों का जान फूंकने वाला अभिनय इस फिल्म को जरूर सुपरहिट बना सकता है। आगामी 24 जनवरी को यह फिल्म दर्शकों के बीच होगी।

