सपरिवार देखने योग्य संगीतमयी मनोरंजक फ़िल्म है मोहि डारे 2…
SANJHA BIHANIYA… प्रभात सिनेमा रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न सिनेमाघरों में निर्माता-निर्देशक अनुपम वर्मा की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म मोहि डारे 2 का प्रदर्शन हो चुका है।
आपको बता दें कि इस फ़िल्म में सुपर स्टार करण खान के साथ शालनी विश्वकर्मा की जोड़ी है। इनके अलावा इस फ़िल्म में संजय महानंद,नितेश कॉमेडियन, क्रांति दीक्षित,आकांक्षा बंजारे,श्रुति पांडेय,धर्मेंद्र चौबे,विजय मिश्रा, जीतू शर्मा,दिलीप वर्मा,दिव्या नागदवे व योगेश अग्रवाल सहित कई नामचीन कलाकारों ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है।

बात अगर कहानी की करें तो फ़िल्म की कहानी पूर्णतः पारिवरिक तानेबाने व सामाजिक सन्देश पर आधारित है जंहा नायिका के पिता गांव छोड़कर शहर आते हैं और एक धनाढ्य व्यक्ति बनते है। पर कहते हैं जंहा धन है वंहा लालच भी है और इसी धन-संपत्ति को पाने के लालच में खलनायक के द्वारा रचित साजिस के तहत सभी पात्र इसके शिकार होते हैं।
अब फ़िल्म का नायक क्या उस साजिश का पर्दाफाश करता,क्या वो अपने गांव ,परिवार व प्यार को बचा पाता है ये सब जानने के लिये आपको मोहि डारे 2 देखना पड़ेगा।
मोहि डारे 2 में सुमधुर गीत-संगीत के साथ,डांस,कॉमेडी,एक्शन व इमोशन का तगड़ा समावेश है जो दर्शकों को बांधे रखने में अहम भूमिका निभाता है।

