छत्तीसगढ़ के जाने-माने गायकों ने दी है आवाज जय सीतला मईया में, 5 सितंबर से सिनेमाघर में आ रही है यह फिल्म
SANJHA BIHANIYA.. जय सीतला मईया के निर्माता लिलेश्वर सिन्हा ने बताया कि बॉलीवुड, हॉलीवुड, नेशनल या इंटरनेशनल फिल्म जगत में अभी तक यह अनछुई स्टोरी रही है, ऐसे विषय पर फिल्म बनाकर मुझे बहुत खुशी है। छत्तीसगढ़ की शीतला मां के बारे में विशेष जानकारी आज की पीढ़ी को नहीं है इसी को जानने की उत्सुकता से हर किसी को इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है।
बहुचर्चित छत्तीसगढ़ी धार्मिक फिल्म जय सीतला मईया 5 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसमें सीतला माता के रोल में स्वीटी साहू नजर आएंगी वहीं नारद की भूमिका में लोकमंच और फिल्म के कलाकार शैलेश साव दिखेंगे।

जय सीतला मईया फिल्म के गीत और संवाद गीतकार एवं साहित्यकार घनश्याम ठाकुर ने लिखे हैं जो छत्तीसगढ़ के कर्मा सम्राट है और उन्हें पांच बार राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मान प्राप्त हुआ है। फिल्म के गीत भी काफी कर्णप्रिय है, जिसे संगीत से सजाया है स्वयं लिलेश्वर सिन्हा ने और उनका साथ दिया है संगीतकार सूरज महानंद ने।
फिल्म के गीतों को स्वरबद्ध किया है जस गीत सम्राट दुकालू यादव, दिलीप षडंगी, छाया चंद्राकर, अलका चंद्राकर, अनुराग शर्मा, और चंपा निषाद ने।
फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका लिलेश्वर सिन्हा, सोनाली सहारे, अनुराधा दुबे, संजय मैथिल, प्रदीप शर्मा, घनश्याम वर्मा, उर्वशी साहू और जागेश्वरी मेश्राम ने निभाई है।

