अपनी मुस्कान बिखेरने रुपहले पर्दे पर फिर आ रही मुस्कान साहू , 3 सितंबर को मोर जोड़ीदार-2 होगी रिलीज, मुस्कान के जबरदस्त अभिनय से दर्शक होंगे रूबरू
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…अपनी मुस्कान बिखेरने रुपहले पर्दे पर फिर आ रही मुस्कान साहू , 3 सितंबर को मोर जोड़ीदार-2 होगी रिलीज, मुस्कान के जबरदस्त अभिनय से दर्शक होंगे रूबरू
छत्तीसगढ़ी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री मुस्कान साहू अपने अभिनय से दर्शकों को आकर्षित करने की क्षमता रखती है , छत्तीसगढ़ी फिल्म बी ए फर्स्ट ईयर में बतौर मुख्य अभिनेत्री से छत्तीसगढ़ी सिनेमा में जमने वाली मुस्कान का फिल्मी सफर बहुत ही संघर्षपूर्ण रहा है
उन्होंने ढेरों एल्बम, कई शॉर्ट फिल्म और फिल्में की है , मुस्कान साहू की बी ए फर्स्ट ईयर, बेनाम बादशाह, आई लव यू और आई लव यू 2 को खूब प्रसिद्धि मिली,

बता दें कि 3 सितंबर को उनकी बहुचर्चित फिल्म मोर जोड़ीदार 2 सिनेमाघरों में आने वाली है इसमें उनके साथ एक्शन स्टार दिलेश साहू भी हैं, दर्शक अभिनेत्री मुस्कान साहू का अभिनय देखने जरूर पहुंचेंगे क्योंकि उनकी पिछली फिल्मों में उन्हें बहुत प्यार और स्नेह मिला था
बता दें कि मुस्कान साहू अभिनीत बी ए फर्स्ट ईयर को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया है
मुस्कान ने कहा कि मोर जोड़ीदार 2 काफी अच्छी फिल्म है इसे आपको जरूर देखना चाहिए क्योंकि इसमें काफी बड़ी टीम ने खूब मेहनत की है।

