राजनिती

*लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च 20 अगस्त 2021 नई दिल्ली*

SANJHA BIHANIYA RAIPUR….केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी भाई देसाई जी के आह्वान पर छत्तीसगढ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के प्रभारी श्री प्रताप नारायण मिश्र एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष श्री अरुण ताम्रकार जी के निर्देशन में अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के मुख्य कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी के जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सेवादल का संगठन दिवस मनाया गया….

उल्लेखनीय है कि *” लोकतंत्र बचाओ तिरंगा मार्च “* अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल कार्यालय से 3 कतार में मार्च का प्रारंभ हुआ, मार्च इंडिया गेट, तिलक मार्ग , आईआरटी दिल्ली गेट होते हुए सेवादल के विभिन्न प्रांतों से आए स्वयंसेवकों के साथ वीर भूमि समाधि स्थल (स्वर्गीय श्री राजीव गांधी जी की समाधि) पर अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी भाई देसाई जी के संबोधन के साथ मार्च का समापन हुआ….

मार्च का फ्लैग ऑफ एआईसीसी महासचिव संगठन प्रभारी सेवादल श्री के सी वेणुगोपाल जी ने किया, फ्लैग ऑफ में एआईसीसी महासचिव अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह सुरजेवाला, श्री अनिल चौधरी, श्री राजेश लिलोठिया जी भी उपस्थित रहें…

पूरे मार्च में छत्तीसगढ़ प्रदेश मुख्य संगठक श्री अरुण ताम्रकार जी के नेतृत्व में प्रदेश मुख्य संगठन, प्रदेश महिला संगठन, प्रदेश यंग ब्रिगेड के साथियों ने मार्च में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, इस बीच मार्ग में गगनभेदी नारों से सेवा दल के सिपाहीयों ने केंद्र की मोदी सरकार के गलत नीतियों के विरोध में अपना आक्रोश प्रदर्शित किया ,कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालजी भाई देसाई जी ने छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवकों का उत्साह वर्धन किया एवं सफलता के लिए सेवा दल के प्रत्येक सदस्य सहित पदाधिकारीगणों की प्रशंसा की साथ ही, उन्हें अपने अपने क्षेत्रों में कांग्रेस सेवादल को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया..पूरे कार्यक्रम का प्रचार प्रसार का काम कम्युनिकेशन टीम के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *