सनिमा

40% पूर्णता की ओर है जसबीर की फिल्म की शूटिंग , लगातार कर रहे हैं शूट

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…जसबीर कोमल की छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम की शूटिंग लगभग 40% पूर्ण हो चुकी है , अब तक इस फिल्म में नामी-गिरामी कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है जिनमें योगेश अग्रवाल, पुष्पेंद्र सिंह,नीरज उईके,पायल साहू ,दीपिका सिंह समेत कई नाम है ,

40% पूर्णता की ओर है जसबीर की फिल्म की शूटिंग , लगातार कर रहे हैं शूट
फिल्म को निर्देशित कर रहे नितेश लहरी ने बताया कि सभी कलाकार अच्छा अभिनय कर रहे हैं और रोजाना अपेक्षा से अधिक शूटिंग की जा रही है , अभी तक होटल वेलकम श्री , मंदिर हसौद और रायपुर के आसपास इस फिल्म की शूटिंग हुई है, फिल्म के गीत संगीत को स्वयं जसबीर ने तैयार किया है जिसकी प्रशंसा सभी कलाकारों ने की है

जसबीर ने बताया कि फिल्म की शूटिंग दो चरणों में होगी पहला चरण लगभग पूर्णता की ओर है और जल्द ही दूसरा चरण प्रारंभ किया जाएगा, फिल्म की मुख्य भूमिका में राकेश यादव, दीपिका सिंह ,रवि साहू, दिनेश साहू और अनुषा शर्मा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *