भोजपुरी गीत में रिंकू रजा और सानिया कंबोज की शानदार केमिस्ट्री , “सोना अरे हमार सोना” जल्द होगा रिलीज
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…राकेश मिश्रा और अंतरा सिंह प्रियंका के स्वर से सजा भोजपुरी गीत “सोना अरे हमार सोना” का टीजर लांच किया जा चुका है और जल्द ही यह गीत संजीवनी म्यूजिक में रिलीज होगा

यह जानकारी इस भोजपुरी गीत में अभिनय करने वाले कलाकार रिंकू रजा ने दी, उन्होंने बताया कि उनके साथ इस गीत में सानिया कंबोज ने अभिनय किया है, उन्होंने बताया कि गीत को जितेंद्र पटेल अकेला ने लिखा है और संगीत हसन रजा ने दिया है , इस गीत के निर्माता बिपिन बिहारी हैं और इसके कोरियोग्राफर चंदनदीप हैं ,

यह गीत छत्तीसगढ़ की हसीन वादियों में शूट किया गया है और दोनों ही कलाकारों की जोड़ी इस गीत में खूब जच रही है , पूरी टीम को इस गीत के रिलीज होने का इंतजार है।
आप भी देखें इस गीत का टीजर…

