कला जगत

क्राउड का हिस्सा बने छत्तीसगढ़ के कलाकार , अनिल शर्मा को भी दी गलत जानकारी, सुबह 11:00 बजे से बुलाकर 5:00 बजे शुरू की शूटिंग

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…अजय देवगन की प्रोडक्शन कंपनी एक वेब सीरीज का निर्माण कर रही है जिसका नाम सिक्स सस्पेक्ट्स है , इसके कुछ दृश्य कवर्धा, नया रायपुर , विधानसभा और ऑडिटोरियम में शूट किए गए, इस वेब सीरीज के निर्माण के लिए जाने-माने बॉलीवुड कलाकार आशुतोष राणा , निर्देशक तिग्मांशु धूलिया समेत लगभग 200 लोगों की टीम मुंबई से यहां पहुंची है

अपने लाव लश्कर के साथ छत्तीसगढ़ आई इस टीम ने यहां कवर्धा महल समेत विधानसभा परिसर में भी शूटिंग की , इस दौरान वरिष्ठ कलाकार अनिल शर्मा के साथ कुछ ठीक नहीं किया गया उन्हें स्पीकर का रोल ऑफर करने के बाद विधायकों की लाइन में खड़ा होने को कहा गया,
यहां के कुछ कलाकार विधायक का रोल काफी बड़ा और प्रमुख होगा यह सोचकर बड़ी संख्या में पहुंचे लेकिन उन्हें क्राउड में खड़ा कर दिया गया, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भी कल कुछ सीन शूट किए गए जो छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस का था, इसमें भी हिस्सा लेने वाले कलाकारों की सूची बनाई गई लेकिन बाद में भुगतान के समय उन्हें यह कहा गया कि आपके टीम लीडर को भुगतान किया जाएगा आप अपना पारिश्रमिक उनसे ले लीजिएगा, रात तकरीबन 9:30 बजे शुट समाप्त हुआ,

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कलाकारों में टेशु डोंगरे, जेएम दास, दिनेश साहू ,धर्मेंद्र सोनी, सुभाषिनी,अजय दुबे , रवि शर्मा, समेत अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं ने भी इस क्राउड में हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *