दिनेश साहू अभिनय में लगातार हैं व्यस्त, फिल्मों के साथ-साथ गाने और शार्ट फिल्मों में निभा रहे हैं दमदार भूमिका
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…अभिनेता दिनेश साहू इन दिनों लगातार शूटिंग में व्यस्त हैं, वे अभी तीन से चार फिल्मों की शूटिंग पूर्ण कर चुके हैं साथ ही गीतों की शूटिंग लगातार कर रहे हैं, बता दें कि दिनेश ने अभी जसबीर कोमल की फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम में मुख्य भूमिका निभाई है और यह फिल्म लगभग पूर्ण हो चुकी है , अभी दिनेश साहू एमडी फार्म हाउस मोतीपुर में एक गीत की शूटिंग में शामिल हुए जिसमें उनके साथ एंजल परमाकर ने बतौर अभिनेत्री अभिनय किया है,

इस गीत को दीपक बावनकर एवं सोनू विभार ने शूट किया है वही रूप सज्जा का काम मुराद खान ने किया है, दिनेश साहू ने बताया कि यह गीत जल्द ही प्रदर्शित किया जाएगा और आने वाले वर्ष में उनकी दो से तीन फिल्में पर्दे पर भी नजर आएंगी।

