कला जगत

अजय सहाय ने निभाया तीजन बाई के नाना का किरदार , दूरदर्शन बना रहा है पंडवानी गायिका पर बायोपिक

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…पंडवानी गायिका पद्मभूषण तीजन बाई पर बन रही है बायोपिक, नाना का किरदार बखूबी निभाने पर डॉ अजय सहाय का सम्मान किया गया, बता दें कि इस बायोपिक का निर्माण दूरदर्शन द्वारा किया जा रहा है जिसमें मशहूर अभिनेता अजय सहाय के साथ यासमीन खान ने तीजन बाई के बचपन की भूमिका अदा की है,

इस बायोपिक को दूरदर्शन क्रमवार प्रसारित करेगा, जिसमें तीजन बाई के जीवन से जुड़े लगभग सभी पहलुओं का समावेश है , इसकी कुछ शूटिंग डॉ अजय सहाय के स्टूडियो में भी की गई है,

मंगलवार को तीजनबाई के गृहग्राम गनियारी में डॉक्टर साहब का सम्मान स्वयं तीजन बाई ने किया, इस मौके पर अभिनेता अलीम बंशी समेत मोहन सुंदरानी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *