कला जगत

राजधानी के जसबीर कोमल के हाथ लगी तीन फिल्में , बॉलीवुड समेत मराठी फिल्म इंडस्ट्रीज में दिखाएंगे जलवा

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी फिल्म मोला उहिच लड़की चाही बात खतम बनाने वाले निर्देशक जसबीर कोमल को तीन फिल्मों के ऑफर और मिले हैं, बता दें कि बॉलीवुड की फिल्म विद्या में संगीत और गीत का काम जसबीर संभालेंगे साथ ही मराठी फिल्म इंडस्ट्री की दो फिल्मों में भी उनका दखल होने जा रहा है

जसबीर ने बताया कि आगामी 4 अक्टूबर को वे मुंबई जा रहे हैं साथ ही मराठी इंडस्ट्रीज की फिल्म के लिए ऑडिशन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होने वाली है , जसबीर ने आगे कहा कि अभी वे अपनी छत्तीसगढ़ी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं और जल्द ही मुंबई जाकर हिंदी फीचर फिल्म विद्या के गीत संगीत का काम संभालेंगे

वहां से लौटते ही वे अन्य दो फिल्मों में व्यस्त होने वाले हैं जिनका नाम मनुष्य और थ्री लव है, जसबीर इन फिल्मों में यहां के कलाकारों को भी मौका देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *