कला जगत

छत्तीसगढ़ी रामायण के लिए कलाकारों का ऑनलाइन ऑडिशन शुरू

SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बनने वाली रामायण के लिये कलाकारों की चयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, बता दें कि इसमें पूरे देश से कलाकार हिस्सा ले सकेंगे , दूर के कलाकारों की दिक्कत को देखते हुए ऑनलाइन ऑडिशन की व्यवस्था की गई है जिसे आगामी रविवार से प्रारंभ किया जा रहा है

कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 1 मिनट का वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर सेंड करेंगे , जिसे चयन समिति के सदस्य देखकर फाइनल करेंगे कलाकार अपना वीडियो 9111167232 एवं 9752250026 नंबर पर सेंड करें , इसके बाद चयनित कलाकारों को ऑफलाइन ऑडिशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

बता दें कि कुछ दिनों पूर्व इस ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी रामायण के निर्माण के ब्रोशर का विमोचन छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने किया , इस दौरान उन्होंने रामायण के टाइटल सॉन्ग को भी सुना जिसकी उन्होंने खूब तारीफ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *