जी.पी.सिंह दो दिन की पुलिस रिमांड पर, आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह का मामला है दर्ज
SANJHA BIHANIYA….आईपीएस जी.पी.सिंह पर राज्य सरकार ने आय से अधिक संपत्ति रखने और राजद्रोह का मामला दर्ज किया है, जिसकी खबर लगते ही जीपी सिंह फरार हो गए थे , लगातार तलाश कर रही पुलिस को अंततः गुरुग्राम में जीपी सिंह का पता चला ,
इओडब्लू और पुलिस की संयुक्त टीम ने जीपी सिंह को गिरफ्तार कर 12 जनवरी को रायपुर कोर्ट में पेश किया , जहां से उन्हें 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया, बता दें कि अब पुलिस गिरफ्त में आने के बाद जीपी सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

