अपराध

इन नंबरों से रहें सावधान वरना कट जाएंगे आपके अकाउंट से पैसे , सरकारी सहायता का झांसा देकर लोगों को लूट रहे हैं ये गिरोह

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…9330879344 और 8927713291 यह वह नंबर है जिन से कॉल आने पर आप सतर्क हो जाएं क्योंकि इन नंबरों से बात करने वाले आप को सरकारी सहायता मिलने के नाम पर आप से ठगी कर सकते हैं

यह गिरोह रायपुर जिले में भी सक्रिय हैं, बता दें कि धरसीवा ब्लॉक में इस गिरोह ने दर्जनों लोगों को ठगा है,

ठगी का शिकार हुई यशोदा कुमारी ने बताया कि उन्हें 16 जुलाई को इस नंबर से फोन आया और उनसे पूछा कि क्या आपने वैक्सीन लगाई है अगर लगाई है तो आपको सरकार पैसे देगी, बातों ही बातों में ठगों ने यशोदा से उसका अकाउंट नंबर और बैंक डिटेल मांगे कुछ देर में उनके खाते से 5000 गिरोह ने उड़ा लिए

यशोदा ने इसकी शिकायत थाने में भी की लेकिन ऐसे गिरोह को पकड़ पाने में पुलिस भी असमर्थ है , पुलिस ने बताया कि यह गिरोह और लोगों को भी ठग चुके हैं पुलिस ने ऐसे अनजान नंबरों से सावधान रहने की हिदायत दी है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *