अपराध

हॉस्टल वार्डन की नौकरी लगाने के नाम पर कांग्रेस नेता पर ठगी का आरोप, थाना प्रभारी ने कहा – मुझे जानकारी नहीं

SANJHA BIHANIYA दुर्ग….अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद शाहिद पर एक युवक ने नौकरी लगाने के नाम पर 5 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। खुर्सीपार भिलाई निवासी अश्विनी कुमार कौशल ने मोहम्मद शाहिद पर ये गंभीर आरोप लगाया है।

अश्विनी ने का कहना है 2016 में सीजी व्यापमं द्वारा छात्रावास अधीक्षक (हास्टल वार्डन) की सरकारी नौकरी निकाली गई थी| मो. शाहीद ने अपनी ऊंची पहुंच बताते हुए मुझे और मेरे दो साथियों मदन कुमार कौशल और भूपेन्द्र कुमार देवांगन को सरकारी नौकरी लगाने की बात कही और कहा कि एक आदमी की 4 लाख रुपये में हास्टल वार्डन की नौकरी लग जायेगी। इसके लिए 2 लाख रुपये एडवांस और 2 लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने पर काम होने की बात की थी।

अश्विनी ने कहा साथी मदन कुमार कौशल और भूपेन्द्र के साथ नौकरी के लिए पैसे की व्यवस्था की। हम तीनों ने 5 लाख 35 हजार रुपये नगद एडवांस के तौर पर मेरे घर पर मेरे मां-बाप और भूपेन्द्र के पिताजी देवदास देवांगन के सामने मो. शाहीद और जुल्फीकार को दिए। रिजल्ट आने पर मेरे और मेरे साथियों द्वारा नौकरी नहीं लगने की जानकारी मो. शाहीद को फोन पर दी गई और पैसे की मांग की गई। इस पर उन्होंने पैसे वापस करने की बात कही।

मेरे द्वारा लगातार मो. शाहीद के घर सेक्टर-2 जाकर पैसे की मांग की जा रही है। इसके अलावा मो. शाहीद को व्हाटसएप में मैसेज कर टैक्स्ट मैसेज कर एवं फोन के माध्यम से पैसे वापस करने की गुहार कर रहा हूं। लेकिन रुपये वाफस नहीं किए गए|

अश्विनी ने अपने और अपने साथियों के साथ हुई ठगी की शिकायत खुर्सीपार थाना में की है| इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री और पुलिस अधीक्षक दुर्ग को भी भेजी है। इस मामले में जब खुर्सीपार थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने कहा इस मामले की जानकारी मुझे नहीं है, पता करके इस विषय में बता पाऊँगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *