सनिमा

सादगीपूर्ण होगा इस बार शिवानी का जन्मदिन, करेंगी सेलिब्रेट वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के साथ , फिल्मी चकाचौंध से रहेगी दूर आज के दिन

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…छत्तीसगढ़ी सिनेमा की नवोदित अभिनेत्री शिवानी चौधरी का जन्म 4 जुलाई के दिन है , आज हजारों प्रशंसकों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी एवं उनका कार्यक्रम पूछा , लेकिन शिवानी ने अपने जन्मदिन का शेड्यूल पहले से ही तय कर रखा है, उनके अनुसार सबसे पहले वे भगवान की पूजा अर्चना के बाद अपने माता-पिता का आशीर्वाद लेंगी , फिर अपने गुरुजनों से आशीर्वाद लेकर वृद्धाश्रम जाएंगी जहां केक काटकर और मिठाई बांटकर अपना जन्मदिन मनाएंगी ।

ऐसा करने को लेकर जब हमने उनसे पूछा तो उन्होंने बताया कि जिन मां बाप के बच्चे उनसे दूर रहते हैं उन मां-बाप से मिलकर , उनसे अपना सुख दुख बांटने में जो खुशी मिलती है वह कहीं नहीं मिलती और आज का दिन तो खास है इसे कैसे छोड़ना।

शिवानी अभी एन के फिल्म्स के कैंप में है , वहां की फिल्म और वेब सीरीज में उनकी मुख्य भूमिका होगी , शिवानी ने कई एल्बम और शार्ट मूवी में काम किया है ,

हल्की फुल्की राजनीति में दखल रखने वाली शिवानी का इस बार का जन्मदिन उनके लिए खास है इसलिए वे इसे सादगी से मनाना चाहती है।  शिवानी ने आगे कहा कि बीते कोरोना काल में उन्होंने जो भी पुनीत कार्य किया है उसके लिए इन बुजुर्गों का आशिर्वाद ही सर्वमान्य था।

सभी प्रशंसकों को शिवानी ने अपने जन्मदिन पर आशीर्वाद बनाए रखने का संदेश दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *