गोल बाजार व्यापारी संघ ने किया सभापति प्रमोद दुबे का स्वागत, अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध पर हुई चर्चा
SANJHA BIHANIYA RAIPUR…राजधानी रायपुर के पूर्व महापौर और वर्तमान सभापति प्रमोद दुबे का जन्मदिन पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया, इसी कड़ी में गोल बाजार व्यापारी संघ के अध्यक्ष दिनेश साहू की अगुवाई में प्रमोद दुबे का स्वागत और सम्मान किया गया,
दिनेश साहू ने बताया कि गोल बाजार की समस्याओं के प्रति दुबे जी हमेशा कार्य करते हैं और आज हमें अभियान युद्ध नशे के विरुद्ध के बारे में जानकर बड़ी प्रसन्नता हुई , साहू ने कहा कि इस और ऐसे पुनीत कार्यों का व्यापारी संघ हमेशा स्वागत करता है।

