तरुण सोनी का फरमान, फिल्म की रिलीज के पहले प्रीमियर की आवश्यकता नहीं, उन्होंने कहा लोग फ्री में फिल्म देखकर गलत बयान बाजी करते हैं
SANJHA BIHANIYA…. कल छत्तीसगढ़ी फिल्म “तहीं बनबे मोर दुल्हनियां ” रिलीज होने वाली है, छत्तीसगढ़ी फिल्म से जुड़े सभी लोगों को इस फिल्म के प्रीमियर शो का इंतजार है, क्योंकि प्रीमियर शो के दौरान फिल्म के कलाकार, तकनीशियन, और फिल्म से जुड़े सभी सदस्य सिनेमाघर में उपस्थित रहते हैं और दर्शक फिल्म को देखकर आंकलन करते हैं कि किसने कैसा काम किया, यह पहले शो में ही पता चल जाता है कि अगर फिल्म अच्छी होती है तो अच्छे कमेंट आते हैं और फिल्म खराब होती है तो भी अच्छे कमेंट आते हैं क्योंकि आपने प्रीमियर रखा।
प्रीमियर का मतलब यह नहीं होता कि लोगों को फ्री में फिल्म दिखाई जाए, प्रीमियर का मतलब यह होता है कि जब इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोग सिनेमाघर पहुंचते हैं तो फिल्म का निर्माण करने वाली टीम को बधाई देते हैं और शुभकामनाएं भी देते हैं ताकि आपकी फिल्म अच्छा व्यवसाय कर सके यह दुआएं होती हैं, अगर दुआओं का मतलब फिल्म वितरक तरुण सोनी नहीं समझते और वह कहते हैं कि फिल्म के लिए प्रीमियर की कोई आवश्यकता नहीं तो वह दुआओं से अनभिज्ञ हैं।बहरहाल कल छत्तीसगढ़ी फिल्म जो रिलीज होने वाली है उसकी स्टार कास्ट तगड़ी है, एक्शन स्टार दिलेश साहू और अनीकृति चौहान की जोड़ी वाली इस फिल्म को सभी देखना चाहेंगे, लेकिन फिल्म में क्या दिखेगा यह तो बाद में पता चलेगा और जब पता चलेगा तब देखना दिलचस्प होगा की क्या वाकई में दुल्हनियां उसी की बनी।

