सनिमा

हटके किरदार है प्रदीप शर्मा का फिल्म होलिका दहन में, गुजरात में हो रही है इस फिल्म की शूटिंग

sanjha bihaniya… भोजपुरी फिल्म होलिका दहन में छत्तीसगढ़ के जाने माने चरित्र अभिनेता प्रदीप शर्मा का किरदार कुछ हटके हैं, उन्होंने बताया कि वह इस फिल्म में एक रोमांटिक बुजुर्ग का किरदार निभा रहे हैं जिसकी उम्र 55 से 60 वर्ष की है और वे एक जवान लड़की के पीछे पडे़ हुए हैं और लगातार उसे अपने प्रेम के जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं।

भोजपुरी फिल्म होलीका दहन में भोजपुरी की सुपरस्टार एक्ट्रेस काजल राघवानी भी नजर आएंगी। प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस फिल्म में उनके साथ पुष्पेंद्र सिंह भी हैं। फिल्म के मुख्य अभिनेता कुंदन भारद्वाज हैं।

यह फिल्म गुजरात के आनंद में स्थित एक बड़ी सी हवेली में शूट हो रही है क्योंकि यह फिल्म पारिवारिक, हॉरर, कॉमेडी विषय पर केंद्रित है। इसके निर्देशक साजिद मलिक हैं और निर्माता मुनव्वर खान है।

प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग गुजरात के साथ साथ मुंबई और मनाली में भी की जाएगी, लेकिन उनका रोल गुजरात में खत्म हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में उनका रोल बॉलीवुड के अभिनेता कादर खान जैसा है।

प्रदीप शर्मा के अनुसार उनके अभिनय से होलिका दहन के निर्देशक और अन्य कलाकार काफी प्रभावित हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *