स्पेशल बिहनिया

सफल जोड़ी की एक बार फिर हो रही धमक, परदेसी के मया, तोर मया के मारे, मया दे दे मया लेले के बाद मया दे दे मयारू 2 का होगा आगाज

SANJHA BIHANIYA….. परदेसी के मया, मया दे दे मया ले ले, तोर मया के मारे ये उन फिल्मों के नाम है जिनके गीतों को आज भी गुनगुनाया जाता है और यह फिल्में सिनेमा पटल पर कामयाबी के झंडे गाड़ चुकी है। इन फिल्मों के सफल होने के पीछे जो कारण हैं उनमें सबसे महत्वपूर्ण थी निर्देशक प्रेम चंद्राकार और संगीतकार भूपेंद्र साहू की जोड़ी।
यही जोड़ी एक बार फिर लौटकर आने वाली है, जल्द ही शुरू होने वाली इस फिल्म का नाम है मया दे दे मयारू 2, अमन मूवीस मार्क के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता हैं अलक राय। जिसमें शानदार कहानी और सुमधुर गीत संगीत का समावेश होगा और उसे मूर्त रूप प्रदान करेगी प्रेम चंद्राकार और भूपेंद्र साहू की जोड़ी।
जब से इस फिल्म की घोषणा हुई है तब से ही छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत में हलचल तेज हो चली है। अभी निर्माता अलक राय ने प्रेम भैया और भूपेंद्र दाऊ से मिलकर फिल्म निर्माण के लिए बातचीत की है दोनों दिग्गजों ने निर्माता का आग्रह स्वीकार भी कर लिया है।
निर्माता अलक राय ने बताया कि छत्तीसगढ़ की परंपरा और संस्कृति की झलक अगर किसी की फिल्मों में नजर आती है तो वह है प्रेम चंद्राकर इसलिए इस फिल्म को लेकर इस जोड़ी का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में इस फिल्म की शूटिंग प्रारंभ की जाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *