सनिमा

जै सीतला मईया फिल्म का पोस्टर विमोचन किया पाटेश्वर धाम के पूज्य संत श्री रामबालक दास महाराज एवं हिन्दू शेरनी साध्वी पूज्य सरस्वती दीदी माँ ने

SANJHA BIHANIYA… छत्तीसगढ़ के बालोद जिला के अंतर्गत प्राकृतिक सौंदर्य एवं डोगरी झील से घिरा रमणीय धार्मिक आध्यात्मिक आश्रम पाटेश्वर धाम मे हुआ जै सीतला मैया फिल्म का पोस्टर विमोचन।

गुरुदेव बाबा के जन्म उत्सव के अवसर पर पोस्टर विमोचन के दौरान बाबा जी के जन्मदिन पर बधाई गीत गाने का मौका अभिनेता लिलेश्वर सिन्हा को मिला।

फिल्म के आरती सॉन्ग जसगीत पचरा में गुरुदेव एवं साध्वी दीदी मां ने खूब आनंद लिया. संतों भक्तों ने नृत्य भी किए. दीदी माँ एवं गुरुदेव भगवन ने फिल्म के प्रीमियर शो आने का आश्वासन दिया और फिल्म के लिए शुभकामना व्यक्त किए.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *