भजन सम्राट नवलदास और उनकी धर्मपत्नी अनसुईया मानिकपुरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ी राम के लीला में होगी महत्वपूर्ण भूमिका
SANJHA BIHANIYA…छत्तीसगढ़ी बोली में बनने वाली रामायण राम के लीला के लिए पूरे छत्तीसगढ़ के संयोजक का पद कबीर भजन गायक नवल दास मानिकपुरी को दिया गया है साथ ही उनकी धर्मपत्नी अनसुईया मानिकपुरी को भी अहम पद से नवाजा गया है

बता दें कि मानिकपुरी दंपत्ति का पूरा परिवार कलाक्षेत्र को समर्पित है ,नवल दास जी स्वयं कबीर भजनों के गायक एवं लेखक हैं उनके द्वारा रचित गीतों की श्रृंखला किताब के माध्यम से जल्द उपलब्ध होगी , साथ ही अनसुईया भी कई वर्षों से रेडियो और दूरदर्शन में गाती आ रही हैं ,रामायण राम के लीला के निर्माता निर्देशक जसबीर कोमल ने बताया कि यह दंपत्ति हीरा है और इनकी चमक से उनके प्रोजेक्ट में चार चांद लग जाएंगे, विगत दिनों नवलदास जसबीर कोमल और रामायण की पटकथा लिख रहे अशोक तिवारी ने मिलकर नवल दास को यह जिम्मेदारी सौंपी है ,

नवलदास पूरे छत्तीसगढ़ के संयोजक बनाए गए हैं ,वह कलाकारों के चयन को अंतिम रूप देंगे , दुर्ग, भिलाई के संयोजक अखिलेश वर्मा ने नवलदास एवं उनकी पत्नी के राम के लीला से जुड़ने पर खुशी जाहिर की और कहा कि रामायण के गीतों में भी उनका सहयोग लिया जाएगा

