कला और संगीत का निशुल्क प्रशिक्षण, लावण्या फाउंडेशन और रॉयल म्यूजिक एकेडमी की अनूठी पहल
SANJHA BIHANIYA…मार्च 2019 में स्थापित संस्था लावण्या फाउंडेशन प्रारंभ से ही अनेक प्रकार के सेवा का कार्य कर रही है ,अब संस्था रॉयल इवेंट एंड म्यूजिक अकैडमी के जरिये कला की सेवा कर रही है
फाउंडेशन ने कोविड-19 में हजारों लोगों को भोजन और दवाइयां भी उपलब्ध कराई थी , वर्तमान में संस्था और एकेडमी द्वारा ग्रीष्मकालीन समर वोकेशन प्रारंभ किया गया है जिसमें बच्चों को निशुल्क कला और संगीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, इसमें बच्चे गिटार , कीबोर्ड और हारमोनियम बजाने की कला सीख रहे हैं साथ ही छोटे-छोटे बच्चों को चित्रकारी में भी दक्ष किया जा रहा है

संस्था के संचालक संदीप शर्मा का परिवार कला क्षेत्र को समर्पित रहा है , उनकी माताजी गायिका थी , घर से ही संदीप को संगीत में रुचि रही जिसे आज वे एक एक एकेडमी का रूप दे चुके हैं , संस्था में पूरे वर्ष कला और संगीत का प्रशिक्षण दिया जाता है जहां आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था रहती है

यहां रॉयल कराओके क्लब भी संचालित होता है, जिसकी स्थापना मानसिक तनाव को दूर करने के उद्देश्य से की गई है, दिन भर की थकान और तनाव को म्यूजिक थेरेपी के जरिए कम किया जाता है , संचालक संदीप शर्मा ने बताया कि उनकी योजना है कि वे एक वृद्धाश्रम को आनंद आश्रम के रूप में परिवर्तित करें जहां वृद्धजनों को यह एहसास ना हो कि वे पिंजरे में कैद हैं ,वहां उनके मनोरंजन की सभी व्यवस्था वे करेंगे लेकिन इसके लिए वे सरकार से सहयोग चाहते हैं

