सनिमा

निशुल्क ऑडिशन, पहली बार पांच बड़े गायकों की आवाज से सजी फिल्म मोर दिल दीवाना होगे के लिए

SANJHA BIHANIYA…जी हां अभी तक अमूमन देखा गया है कि किसी भी फिल्म के लिए कलाकारों के ऑडिशन की फीस निर्धारित होती है , लेकिन माँ शांति फिल्म हाउस के बेनर तले धमतरी में बनने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर दिल दीवाना होगे के लिए निशुल्क ऑडिशन रखा गया है , इस फिल्म में पांच बड़े गायकों ने अपनी आवाज दी है, मशहूर सिंगर सुनील सोनी ,अनुपमा मिश्रा, अलका चंद्राकर ,दिलीप षडंगी, अनुराग शर्मा और महादेव हिरवानी जैसे गायक गायिकाओं ने फिल्म के गाने गा दिए हैं

फिल्म के लिए कलाकारों का ऑडिशन धमतरी में ही श्री कृष्ण संगीत महाविद्यालय में रखा गया है, मोर दिल दीवाना होगे में सभी पात्रों के लिए कलाकारों की आवश्यकता है , इच्छुक कलाकार अपना ऑडिशन धमतरी में दे सकते हैं , अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर भी उपलब्ध है, यह ऑडिशन 29 मई को रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *