सनिमा

फिर उड़ीसा से अभिनेत्री, नाम है सुमन पटनायक, छत्तीसगढ़ी फिल्म जवानी जिंदाबाद

संझा बिहनिया…. छत्तीसगढ़ी फिल्म वैदेही के निर्माता गंगासागर पंडा एक बार फिर छत्तीसगढ़ की जनता के मनोरंजन के लिए जल्द ही जवानी जिंदाबाद फिल्म लेकर आने वाले हैं, जिसकी तैयारियां जोरों पर है।

जवानी जिंदाबाद फिल्म के लिए छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री से ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी कुछ बड़े और बेहतरीन कलाकारों का चयन किया गया हैं। इसी कड़ी में उड़िया फिल्म इंडस्ट्री की प्रसिद्ध हीरोइन “सुमन पटनायक” जवानी जिंदाबाद फिल्म से जुड़ गईं है और अब इस फिल्म के साथ छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी।

आपको बता दे कि सुमन पटनायक उड़िया फिल्म इंडस्ट्री की बेहद चर्चित हीरोइन है, इन्होंने उड़िया फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़ी फिल्मों में हीरोइन के तौर पर लीड रोल निभाया है, और अब यह जवानी जिंदाबाद फिल्म से छत्तीसगढ़ के दर्शकों पर अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *