सनिमा

गढ़कलेवा में इकट्ठा हुए कलाकार, निर्देशक पर पत्रकार द्वारा की गई टिप्पणी से थे नाराज

SANJHA BIHANIYA… आज राजधानी रायपुर के गढ़कलेवा में दुर्ग, भिलाई और रायपुर के कलाकार एक पत्रकार के विरोध में इकट्ठा हुए। उस पत्रकार ने जाने-माने निर्देशक उत्तम तिवारी की हालिया रिलीज फिल्म तोर संग मया लागे के बाद फिल्म की समीक्षा की और नसीहत दे डाली के निर्देशक उत्तम तिवारी को अब निर्देशन छोड़ देना चाहिए।

गौरतलब है कि उस फिल्म में अवैध शराब का भंडाफोड़ मुख्य रूप से दिखाया गया है जिसे फिल्म रिलीज के एक दिन पूर्व निर्देशक द्वारा पत्रकार वार्ता में साझा भी किया गया था। निर्देशक के इस बयान को भी लेकर उक्त पत्रकार ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप पर भी कुछ लिखा था, जिसकी भी निंदा की गई। लेकिन जब पत्रकार ने निर्देशक उत्तम तिवारी को उनकी फिल्म की ओपनिंग न लगने पर निर्देशन छोड़ देने की खबर लगा दी तो निर्देशक उत्तम तिवारी और उनसे जुड़े ढेर सारे कलाकार आगबबूला हो गए। सभी ने पत्रकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर दी और अगले दिन यानी आज गढ़कलेवा में इकट्ठा होकर उस पत्रकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

इस मीटिंग में उक्त पत्रकार को भी बुलाया गया था लेकिन वे नहीं आए उनका भी बयान सामने आया है वह कहते हैं कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है जैसे मैंने अपनी बात रखी इस तरह कलाकारों को भी मुझे लेकर बात रखने का अधिकार है। उन्होंने गढ़ कलेवा ना पहुंचने के सवाल पर कहा कि वह कोई कोर्ट नहीं है या वहां मेरी कोई पेशी नहीं है जो मैं वहां जाऊं अगर कोर्ट से मुझे नोटिस आया होता तो मैं कोर्ट का सम्मान करते हुए वहां जरूर जाता।

बहरहाल गढ़ कलेवा में पहुंचे कलाकारों ने अपील की कि कोई भी पत्रकार या यूट्यूबर फिल्म की समीक्षा जरूर करें लेकिन किसी भी कलाकार या निर्माता निर्देशक पर व्यक्तिगत टिप्पणी न करें। यदि भविष्य में ऐसा होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गढ़कलेवा में जो कलाकार उपस्थित थे उनमें पुष्पेंद्र सिंह, अशोक तिवारी, उर्वशी साहू, ऊषा विश्वकर्मा, श्वेता शर्मा, शालिनी विश्वकर्मा, लक्ष्मण यादव, विजय गुमगांवकर, आलेख चौधरी, अमित जैन, संगीता निषाद, राजू नागरची उपस्थित थे।

जिस पत्रकार को लेकर यह कलाकार उपस्थित हुए उनका नाम ताबीर हुसैन है जो सिनेमा 36 नाम का पोर्टल संचालित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *