स्पेशल बिहनिया

दाऊ धनराज के खाटी रोल में नजर आएगा यह कलाकार, लगभग हर फिल्म में होती है उनके अभिनय की धमक

SANJHA BIHANIYA… आगामी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म तहीं मोर आशिकी में दाऊ धनराज का कैरेक्टर धमाकेदार है और इस कैरेक्टर को निभाने वाले कलाकार का नाम है रजनीश झांझी, रजनीश झांझी ऐसे कलाकार हैं जो लगभग सभी छत्तीसगढ़ी फिल्मों में नजर आते हैं और अपने अभिनय से सभी को आकर्षित भी करते हैं।
इस बार फिल्म तहीं मोर आशिकी में वे दाऊ धनराज का खाटी रोल अदा कर रहे हैं और उनके अपोजिट उनके सुपुत्र लक्षित झांझी हैं।

पिता पुत्र की कमाल कर देने वाली केमिस्ट्री इस फिल्म में जान फूंकने वाली है। पूर्णतः पारिवारिक इस फिल्म में उपासना वैष्णव जैसी दमदार चरित्र अभिनेत्री भी नजर आएंगी। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने खूब पसंद किया खासकर इस फिल्म के संवादों को जो कि एकदम अलग और नए हैं।

फिल्म के निर्माता गुलशन बघेल और शुभम गुप्ता ने बताया की फिल्म के प्रदर्शन को लेकर तैयारियां चरम पर हैं सभी कलाकार और फिल्म से जुड़े सदस्य जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। निर्देशक अभिषेक सिंह के बारे में कहा गया कि उन्होंने इस फिल्म को बड़ी ही शिद्दत से बनाया है और यह फिल्म जब पर्दे पर आएगी तो सभी को पसंद आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *