देशभक्ति वीडियो एल्बम मोहब्बत है मुझको वतन से का विमोचन हुआ, कमलेश साहू की इस रचना की हुई चौतरफा तारीफ
उरला रायपुर में सुग्घर छत्तीसगढ़ ग्रुप कमलेश साहू के निर्देशन में कारगिल विजय पर आधारित देशभक्ति वीडियो एल्बम मोहब्बत है मुझको वतन से का विमोचन हुआ l
इस गीत के गीतकार, गायक और स्क्रिप्ट राइटर कमलेश साहू ही हैंl इस एल्बम का निर्देशन भी स्वयं ही किए हैंl
इस गीत की शूटिंग रायपुर, सरोरा, बागबाहरा, घुचापाली जैसे प्रसिद्ध लोकेशन पर किया गया हैl एल्बम की कहानी पूरी तरह से भारतीय जवानों की देशभक्ति ,कर्तव्यनिष्ठा व देश के लिए मर मिटने की प्रेरणा से प्रेरित है l जो कि अभिषेक मूवीस वर्ल्ड रायपुर से रिलीज़ हुआ है l
कमलेश साहू ज्यादातर देशभक्ति गीत और स्क्रिप्ट लिखने के लिए जाने जाते हैं lइस अवसर पर तहसील साहू संघ बीरगांव के अध्यक्ष श्री लाल कुमार साहू जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे साथ में वेद राम साहू जी तहसील साहू संघ के कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ,राजकुमार साहू ,भूषण साहू, प्रमोद दास विष्णु साहू, मिनी निषाद उपस्थित थे।
lhttps://youtu.be/Mu8_0j3KH1M

