कला जगत

श्रीराम साहू नजर आएंगे दूसरी बीवी शॉर्ट फिल्म में, नितेश लहरी के निर्देशन में बनी इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग हुई पूरी

SANJHA BIHANIYA RAIPUR…”दूसरी बीवी” यह नाम है उस शॉर्ट फिल्म का जिसमें उभरते गायक और कलाकार श्री राम साहू नजर आएंगे , इस शॉर्ट फिल्म का निर्देशन और संपादन नितेश लहरी कर रहे हैं

कहानी लेखन का कार्य डोमार सिंह ठाकुर ने किया है और इसकी शूटिंग की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही निभाई है, इस शॉर्ट फिल्म में श्री राम साहू के अलावा पूजा बसोंड , धर्मेंद्र सोनी और मोनिका जैन भी नजर आएंगी

दुर्ग जिले के कुकदा गांव के आसपास इस शॉर्ट फिल्म की शूटिंग की गई है , इसमें रूप सज्जा का काम मुराद खान ने किया है वहीं कैमरा संजय महतो ने संभाला है

श्री राम साहू ने बताया कि यह एक संदेश देने वाली पारिवारिक हास्य शॉर्ट फिल्म है और इसे 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *