राष्ट्रीय

Corona: देश में पिछले 24 घंटों में 28903 नए मरीजों की पुष्टि, अब तक 188 मरीजों की मौत

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 28903 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं 17741 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 188 संक्रमितों की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 14 लाख 38 हजार 734 हो गई है। जिसमें से 2 लाख 34 हजार 406 एक्टिव मामला है।

(Corona) वहीं 1 करोड़ 10 लाख 45 हजार 284 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 59 हजार 084 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *