प्रदेश

Raipur: 14 महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई एवं बुनाई का मुफ्त ट्रेनिंग

संझा बिहनिया रायपुर…. (Raipur) मानव संसाधन विकास के अंतर्गत ह्यूमन्स केयर एंड डेव्हलपमेंट काउंसिल रायपुर की तरफ से तीन दिवसीय नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 14 महिलाओं ने नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया।

इस दौरान (Raipur) मास्टर ट्रेनर भारती साहू ने सिलाई, कढ़ाई एवं बुनाई का प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम का सफल क्रियान्वन ग्राम मांढर के सिलाई प्रशिक्षण अभियान केंद्र में किया गया।

इस शिविर के (Raipur) अंतिम दिन छत्तीसगढ़ की मुख्य योजना अधिकारी एचसीडीएस एवं छत्तीसगढ़ महिला विंग्स अध्यक्ष रायपुर से शुभ्रा शुक्ला एवं महिला विंग्स सदस्य अंजलि बाजपेई ने शि़रकत कर प्रशस्ति पत्र वितरण किया। साथ ही सभी को स्वरोजगार की और बढ़ने और आत्मनिर्भर रहकर जीवनयापन करने की प्रेरणा दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *