Corona: देश में बीते 24 घंटों में सामने आए कोरोना के 3.66 लाख से ज्यादा नए मरीज, अब तक 3747 मरीजों की मौत
संझा बिहनिया नईदिल्ली…. (Corona) देश में पिछले 3.66 लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए है। वहीं 3 लाख 53 हजार 580 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 3747 मरीजों ने दम तेाड़ दिया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 66 हजार 317 नए मरीज मिले है। इसे मिलाकर देश में कोरोना संक्रमण का मामला 2 करोड़ 26 लाख 62 हजार 410 हो गया है। जिसमें से 37 लाख 41 हजार से अधिक एक्टिव मामला है।
वहीं (Corona) 1 करोड़ 86 लाख 65 हजार 266 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश म अब तक 2 लाख 46 हजार 146 मरीजों की जान चली गई है।

