राजनिती

Chhattisgarh: 18 प्लस के वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बजाय प्रदेश सरकार ऑनलाइन शराब बेचने में मशगूल : भाजपा

संझा बिहनिया रायपुर…. (Chhattisgarh) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी और प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं कराए जाने और शराब की होम डिलीवरी के लिए ऑनलाइन बुकिंग की नीति पर जमकर निशाना साधा है।

श्री उसेंडी और श्री मूणत ने हाई कोर्ट के फैसले के बाद भी प्रदेश सरकार वैक्सीनेशन के काम में ढिलाई बरत रही है, जिससे काफी संख्या में लोग बिना टीका लगवाए टीकाकरण केंद्रों से निराश लौटने को मज़बूर हो रहे हैं। भाजपा नेताद्वय ने अपने संयुक्त बयान में वैक्सीनेशन के लिए हाई कोर्ट के आदेशानुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू करने की मांग की है।

(Chhattisgarh) भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री उसेंडी ने बस्तर संभाग के लोगों से हुई चर्चा का ब्योरा देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने दूध, अख़बार, दैनिक ज़रूरत की चीजों के लिए समय निर्धारित कर रखा है, अब शराब की ऑनलाइन बुकिंग के लिए समय तय कर दिया है।

श्री उसेंडी ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार ने यह कहकर कि अंत्योदय राशनकार्डधारक के पास तकनीकी सुविधा नहीं होने के कारण वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करा पा रहे हैं, इसलिए वैक्सीनेशन में आरक्षण लागू किया था, तो (Chhattisgarh)  सरकार को यह बताना चाहिए कि जिस स्प्रिट या ज़हरीली शराब पीने हुई मौतों का हवाला देकर ऑनलाइन बुकिंग कराके शराब की होम डिलीवरी की जा रही है, वह स्प्रिट उन्होंने कैसे हासिल की? श्री उसेंडी ने कटाक्ष कर कहा कि प्रदेश सरकार ख़ुद कन्फ़्यूज़न में दोमुँही बातें कर रही है और वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से बचने की बदनीयती का प्रदर्शन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *