राष्ट्रीय

Corona: देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 11067 नए मरीजों की पुष्टि

संझा बिहनिया नईदिल्ली…. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 11067 नए मरीज मिले है। वहीं 13087 मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 94 संक्रमित की मौत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 08 लाख 58 हजार 371 हो गई है। जिसमें से 1 लाख 41 हजार 511 एक्टिव मामला है।

वहीं (Corona) 1 करोड़ 05 लाख 61 हजार 608 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 1 लाख 55 हजार 252 लोगों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *